जन्मदिन पर 12 इंच बाल दान कर निर्मला शर्मा ने पेश की अनूठी मिसाल
जन्मदिन पर निर्मला शर्मा पत्नी नवनीत शर्मा ने 12 इंच बाल दान कर कैंसर पीड़ितों के लिए संवेदनशीलता का संदेश दिया। द प्रोग्रेसिव नेशन के अभियान के तहत 61वां हेयर डोनेशन संपन्न हुआ।

तस्वीर में बाएं से सुप्रिया शर्मा, केंद्र में निर्मला शर्मा हाथ में कटे हुए बाल लिए हुए और दाएं पारुल वर्डिया एक साथ नजर आ रही हैं।
जन्मदिन के अवसर पर निर्मला शर्मा पत्नी नवनीत शर्मा ने अपने 12 इंच बाल दान कर कैंसर पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग का संदेश दिया। द प्रोग्रेसिव नेशन के अंतर्गत उन्होंने यह पुनीत कार्य करते हुए हेयर डोनेशन अभियान में योगदान दिया।
द प्रोग्रेसिव नेशन की सह-संस्थापक पारुल वर्डिया के मार्गदर्शन में कैंसर पीड़ितों के लिए हेयर डोनेशन अभियान निरंतर मानवता और सेवा की मिसाल पेश कर रहा है। इसी क्रम में 61वां हेयर डोनेशन संपन्न हुआ।
हेयर डोनेशन के समय सुश्री सुप्रिया शर्मा भी उपस्थित रहीं और इस नेक पहल का हिस्सा बनीं।
निर्मला शर्मा का यह योगदान कैंसर पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास है। साथ ही, उनका यह कदम समाज को मानवता, संवेदना और सेवा के लिए प्रेरित करने वाला है। जन्मदिन के अवसर पर किया गया 12 इंच बालों का यह दान हेयर डोनेशन अभियान में एक और महत्वपूर्ण योगदान के रूप में सामने आया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
