शिक्षक के प्रयास से कानोड की तीन छात्राओं को मिली पांच साल तक की छात्रवृत्ति
कानोड में शिक्षक निर्मल पुरोहित के प्रयास से तीन छात्राओं को नानू भाई एजुकेशनल से पांच साल तक शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति मिली।

तस्वीर में पीएम श्री चतुर उच्च माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता निर्मल पुरोहित और छात्रवृत्ति के लिए चयनित छात्राएं नजर आ रही हैं।
नगर पालिका क्षेत्र के पीएम श्री चतुर उ.मा. विद्यालय के व्याख्याता निर्मल पुरोहित के प्रयास से तीन छात्राओं का छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और आगे की पढ़ाई जारी रखने के उद्देश्य से पुरोहित ने देश व राज्य स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाली राजकीय व गैर राजकीय संस्थाओं से छात्रवृत्ति दिलाने का प्रयास किया।
इसी सत्र में नगर में छात्राओं की शिक्षा के लिए लोगों को प्रयास करते देख व्याख्याता पुरोहित के मन में भी छात्राओं की शिक्षा के लिए सहायता दिलाने का विचार आया। इसके बाद उन्होंने ऐसी संस्थाओं का पता लगाया और छात्राओं को छात्रवृत्ति दिलाने के प्रयास में जुट गए।
नानू भाई एजुकेशनल से मिली छात्रवृत्ति
पुरोहित ने बताया कि उनके प्रयास को सफलता मिली और तीन छात्राओं का छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ। उन्होंने बताया कि छात्राओं को पांच साल तक पूरी शिक्षा के लिए सहायता मिलेगी, जो तीस हजार से एक लाख पचास हजार तक होगी।
छात्रवृत्ति के परियोजना प्रभारी विक्रम माली ने बताया कि चंचल लोहार, सुमन व्यास व प्रज्ञा जोशी का छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। छात्रवृत्ति मिलने की सूचना से छात्राओं के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्राओं ने व्याख्याता निर्मल पुरोहित का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Bharat Jaroli, Udaipur
नाम: भरत कुमार जारोली
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)
बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।
