निंबाहेड़ा में स्थानीय निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार शाम राजीव नगर-कासोद कच्ची बस्ती क्षेत्र के एनीकट एरिया स्थित महावीर कॉलोनी से चुनाव प्रचार अभियान का जोरदार आगाज किया। बड़ी संख्या में वार्डवासी, युवा, माताएं-बहनें और कांग्रेस कार्यकर्ता अभियान में शामिल हुए। इस दौरान चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना का केलों से तौलकर गर्मजोशी से स्वागत-अभिनंदन किया गया। पूरे क्षेत्र में कांग्रेस के समर्थन में उत्साह और चुनावी हलचल दिखाई दी।

महावीर कॉलोनी पहुंचने पर पूरण आंजना, चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गोपाल आंजना, जिला कांग्रेस एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोहर सिंह मीणा, जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान और नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शम्शू क़मर मंसूरी सहित कांग्रेस प्रत्याशियों का वार्डवासियों ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर और उपरणा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया।

वार्ड नंबर 10 में मदरसा हुसैनी मस्जिद एजुकेशन एंड वेल्फेयर सोसायटी, कालिका गैस गोदाम के पास महावीर कॉलोनी में मोहसिन खान, शहजाद खान, शकील खान, मोइन खान, याकूब लुहार, शाहिद हुसैन, भाया भाई बैट्री, मोहसिन नीलगर, मोइन मुल्तानी, जहीर भाई, बबलू डेंटर, अन्नू डेंटर, शावेज़ भाई, अली भाई रेलिंग वाले, बबलू भाई मेवाती सहित बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने पूरण आंजना को केलों से तौलकर स्नेह, सम्मान और समर्थन व्यक्त किया। आंजना को केलों से तौलने के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों ने नारेबाजी कर चुनावी अभियान का स्वागत किया।

प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह भी नजर आया। बड़ी संख्या में मौजूद वार्ड के भाइयों, माताओं-बहनों, युवाओं और बच्चों ने कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाए। ‘लालों में लाल है भैया उदयलाल’, ‘शेर जैसी चाल है भैया उदयलाल’, ‘गोरे-गोरे गाल हैं भैया उदयलाल’ और ‘आई रे आई कांग्रेस आई’ जैसे नारों से राजीव नगर-कासोद क्षेत्र गूंज उठा।

नारेबाजी और कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच कांग्रेस पदाधिकारियों और प्रत्याशियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों से संवाद कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन और आशीर्वाद की अपील की गई। क्षेत्र में कांग्रेस के प्रति दिखाई दिए उत्साह से चुनावी अभियान को नई ऊर्जा मिली।

अभियान के दौरान वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस प्रत्याशी अहमदनूर उर्फ आजाद भाई, वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस प्रत्याशी सलमा बेगम मेव और वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस प्रत्याशी भेरूलाल मेघवाल मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तीनों वार्डों में वार्डवासियों से संपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन और आशीर्वाद की अपील की।

कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद हसन शेख और शाहिदा खान सहित स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव प्रचार अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई तथा क्षेत्र के मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशियों को मजबूत समर्थन देने का आह्वान किया।

महावीर कॉलोनी में बड़ी संख्या में वार्डवासियों की मौजूदगी और उनके उत्साह से चुनावी माहौल कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दिया। क्षेत्रवासियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और पूरण आंजना को केलों से तौलने को कांग्रेस नेताओं ने स्नेह, सम्मान और विश्वास का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर पार्टी संगठन पूरी मजबूती, एकजुटता और उत्साह के साथ मैदान में है। आने वाले दिनों में प्रत्येक वार्ड में घर-घर संपर्क अभियान को और गति देते हुए कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

राजीव नगर-कासोद कच्ची बस्ती से पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ अध्यक्ष अहमद हुसैन, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन, राजा भाई अब्बासी, रमेश मराठा, आकिब खान, सूरज नायक, शोएब खान, ज़ाहिद खान, उस्मान भाई टेलर, सलीम खान, अकरम शाह, इमरान भाई शाह, हसन खान, रहमान खान, शोएब खान, चांद खान, पप्पू खान, अरमान खान, अरबाज़ खान, नावेद खान, भय्यू खान, साहिल खान, हुसैन मेव, अब्दुल रज्जाक, आज़म खान, जुबैर खान, शायदा हामिदा मेव, जाहिदा खान, मंसूरा बी, कुलसुम आपा, काली बी, साबूडी आपा, इरफान खान मेव, शोएब खान पठान, जुनेद खान, श्रवण आंजना, शेखू खान, शाहिद मेव, सेराज खान, ज़ुबैर खान, मोहम्मद इमरान, तालिब खान, जफर खान, शोएब खान, रानू बी, रुकैय्या बी, फरीदा आपा, रशीद आपा, रेहाना आपा, बेबी बाजी, मन्ना आपा, रुखसार बी, गुलाफ्शा बी, अंजुम बी, शाहीन खान, जुबैदा बी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और वार्डवासी मौजूद रहे।

राजीव नगर-कासोद कच्ची बस्ती क्षेत्र से कांग्रेस के चुनावी प्रचार अभियान का यह आगाज स्थानीय निकाय चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। महावीर कॉलोनी में उमड़ा जनसमर्थन, कार्यकर्ताओं का उत्साह और कांग्रेस के समर्थन में हुई जोरदार नारेबाजी ने क्षेत्र में निकाय चुनाव की राजनीतिक सरगर्मियां और तेज कर दीं।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story