मोड़ मेवाड़ा कलाल समाज ने नव-नियुक्त एसडीएम निलेश कुमार कलाल का किया भव्य स्वागत
खेरवाड़ा के नव-नियुक्त एसडीएम निलेश कुमार कलाल का मोड़ मेवाड़ा कलाल समाज ने सम्मान किया। 11 इकाइयों के पदाधिकारी रहे मौजूद।

तस्वीर में मोड़ मेवाड़ा कलाल समाज के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक खेरवाड़ा उपखंड अधिकारी निलेश कुमार कलाल का स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं।
खेरवाड़ा उपखंड अधिकारी (एसडीएम) के पद पर नव-नियुक्त कलाल समाज के युवा एवं होनहार प्रशासनिक अधिकारी निलेश कुमार कलाल का मोड़ मेवाड़ा कलाल समाज की 11 इकाइयों की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने निलेश कुमार कलाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं साफा पहनाकर शुभकामनाएं दीं।
स्वागत के दौरान समाजबंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि निलेश कुमार का एसडीएम जैसे महत्वपूर्ण पद पर पदस्थापन संपूर्ण कलाल समाज के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। उनकी उपलब्धि समाज के युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
स्वागत कार्यक्रम में मोड़ मेवाड़ा कलाल समाज की केंद्रीय कार्यकारिणी से पूर्व जनरल अध्यक्ष चिमनलाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश, उपाध्यक्ष अमित, सभाध्यक्ष भरत एवं सचिव कल्पेश सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। खेरवाड़ा इकाई से इकाई प्रमुख पन्नालाल, सचिव अजय एवं प्रेमचंद, रमनलाल, किशन, बद्रीनारायण, कुरीचंद, मगनलाल, मुकेश एवं देवीलाल ने निलेश कुमार कलाल का स्वागत किया।
इसी प्रकार डूंगरपुर इकाई से पूर्व इकाई प्रमुख गेबिलाल एवं नगीन, बिछीवाड़ा इकाई से सुभाष, खेड़ा इकाई से इकाई प्रमुख विशाल, शांतिलाल, शिवलाल एवं बंशीलाल तथा गेंजी इकाई से इकाई प्रमुख ईश्वरलाल, भोगीलाल एवं वखेचंद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने नवनियुक्त एसडीएम निलेश कुमार कलाल को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उनका एसडीएम पद पर पदस्थापन समाज के लिए सम्मान और युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय बना।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
