निचला खेरवाड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में शीतला सप्तमी पर्व पर विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक माता की पूजा-अर्चना की और पंक्तिबद्ध होकर दर्शन किए। मंदिर में महिलाओं की विशेष सहभागिता रही।

मंदिर के पुजारी मनोज जोशी ने बताया कि भाद्रपद (भादो) मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शीतला सप्तमी का व्रत रखा जाता है। यह व्रत आरोग्य, स्वच्छता और संक्रामक रोगों से रक्षा करने वाली मां शीतला को समर्पित है। भादो मास की सप्तमी का विशेष धार्मिक और साधक महत्व माना गया है।

स्कंद पुराण के अनुसार, भादो मास की शीतला सप्तमी पर माता शीतला चेचक, खसरा, फोड़े-फुंसी और अन्य संक्रमण या गर्मी से होने वाली बीमारियों से रक्षा करती हैं। इस व्रत को करने से घर-परिवार में आरोग्यता बनी रहती है। यह पर्व स्वच्छता और पर्यावरण शुद्धता का संदेश भी देता है।

शीतला सप्तमी पर ताजा गर्म खाना बनाने और खाने से परहेज किया जाता है। एक दिन पहले बनाए गए ठंडे पकवानों (बासोड़ा) का मां शीतला को भोग लगाया गया और परिवार द्वारा वही प्रसाद ग्रहण किया गया।

मंदिर में महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक शीतला माता की पूजा-अर्चना की। इसके बाद पुजारी मनोज जोशी द्वारा कथा श्रवण कराया गया। श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर माता के दर्शन करते रहे। इस दौरान धार्मिक आस्था के साथ पर्व की परंपराओं और स्वच्छता के संदेश को भी श्रद्धालुओं ने आत्मसात किया।

फोटो, पूजा अर्चना करती हुई महिलाएं

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story