कस्बे के मध्य से गुजर रहे एनएच-48 पर प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही सड़क के दोनों ओर स्थित दुकानदारों और निवासियों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों को आशंका है कि निर्माण कार्य के दौरान उनके मकानों और दुकानों को कहीं क्षति न पहुंचे।

इसी चिंता को लेकर मंगलवार को क्षेत्र के निवासियों ने संयुक्त व्यापार महासंघ संस्थान के अध्यक्ष अमित कलाल एवं संरक्षक पारस जैन से मुलाकात कर अपनी आशंकाओं से अवगत कराया। दुकानदारों और निवासियों ने बताया कि पूर्व में फोरलेन निर्माण के दौरान उनके मकान और दुकानों को गिराया गया था। अब एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है, जिससे उन्हें दोबारा अपने आशियानों और प्रतिष्ठानों के प्रभावित होने की चिंता सता रही है।

व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अमित कलाल एवं संरक्षक पारस जैन ने उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत से दूरभाष पर संपर्क कर व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की चिंताओं से अवगत कराया। इस पर सांसद डॉ. रावत ने आश्वस्त किया कि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो, इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण मुख्य मार्ग के मध्य से दोनों ओर 75-75 फीट की सीमा के भीतर किया जाएगा, इसलिए क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

इस दौरान संयुक्त व्यापार महासंघ संस्थान के महामंत्री नरेंद्र पंचोली, उपाध्यक्ष प्रेमचंद कलाल, व्यवसायी मुकेश जैन, बसंत चंदावत, लीलाधर व्यास, चंद्रेश मेहता, पुष्पेंद्र व्यास, कल्पेश जोशी सहित अनेक व्यापारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story