मावली में स्वयं सेवी संस्थाओं के लिए एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला 20 अप्रैल को
उदयपुर, चितौड़गढ़ और राजसमंद की संस्थाओं को 12A, 80G रजिस्ट्रेशन, वित्तीय लेखा संधारण और एनजीओ पोर्टल पर पंजीकरण का दिया जाएगा प्रशिक्षण।

मावली, उदयपुर। मावली, उदयपुर, चितौड़गढ़ और राजसमंद में कार्यरत स्वयं सेवी संस्थाओं का क्षमता संवर्धन कार्यक्रम ग्रामीण विकास संस्थान मावली, जिला उदयपुर के संस्था कार्यालय पर आगामी दिनांक 20/04/2026 को आयोजित किया जायेगा। इस कार्यशाला में भाग लेने वाली संस्थाओं के लिए ग्रामीण विकास संस्थान मावली के अध्यक्ष सिराज मोहम्मद द्वारा कार्यालय स्तर पर उचित व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यशाला के मुख्य विषय और प्रशिक्षण
इस कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थाओं की नियमित बैठकों के बारे में, साधारण सभा की बैठकों को लिखना, लेखा संधारण करना, विशेष रूप से चेक के द्वारा लेनदेन करना और कैश बुक संधारण करना सिखाया जाएगा। कार्यशाला में 12A, 80G का रजिस्ट्रेशन किस प्रकार किया जाता है, इसके बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके साथ ही CSR-1, देवस्थान में पंजीकरण, समस्त प्रकार के दस्तावेजी करण, नवीन कार्यकारिणी का गठन, कार्यकारिणी में पुराने सदस्यों को किस प्रकार हटाना और नए सदस्यों को किस प्रकार से जोड़ना, संस्थाओं को ऑनलाइन करना एवं संस्थाओं को एनजीओ पोर्टल पर कैसे दर्ज किया जाए इसके बारे में संपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
विशेषज्ञ एवं आयोजक
इस कार्यशाला में कृति संस्थान निंबाहेड़ा के सिराज अहमद और उनके सहयोगी चार्टर्ड अकाउंटेंट वित्तीय संबंधी सभी जानकारियां प्रदान करेंगे। ग्रामीण विकास संस्थान मावली के अध्यक्ष सिराज मोहम्मद एवं सादर प्रकाश नाथ द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई है। सिराज मोहम्मद अध्यक्ष ग्रामीण विकास संस्थान मावली जिला उदयपुर द्वारा इस कार्यशाला में भाग लेने वाली संस्थाओं के लिए कार्यालय स्तर पर उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
