खेरोदा, 02 अक्टूबर 2026। ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों को सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के तहत पात्र परिवारों को मिलने वाले लाभ और योजना से जुड़े नियमों के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया।

ग्राम विकास अधिकारी (VDO) निखिल गोयल एवं राशन डीलर विजय प्रकाश वडाला ने ग्रामीणों को खाद्य सुरक्षा योजना के प्रावधानों की जानकारी दी। राशन डीलर विजय प्रकाश बडाला ने बताया कि योजना का निर्बाध लाभ प्राप्त करने के लिए आधार प्रमाणीकरण और गैस मैपिंग अनिवार्य है।

सभा में उन राशन कार्ड धारकों को विशेष रूप से सचेत किया गया, जिनकी अभी तक आधार ई-केवाईसी (e-KYC) और एलपीजी गैस मैपिंग पूरी नहीं हुई है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे समय रहते आवश्यक दस्तावेज उचित मूल्य की दुकान या संबंधित केंद्र पर जमा करवाकर ई-केवाईसी और गैस मैपिंग की प्रक्रिया पूरी करवाएं।

बताया गया कि प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं होने पर भविष्य में राशन वितरण और सब्सिडी प्राप्त करने में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। ग्राम सभा के दौरान उपस्थित ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान भी मौके पर किया गया। बैठक में खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story