राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में ऑल इंडिया स्तर पर 1714वीं रैंक हासिल करने वाले सालेरा खुर्द निवासी गौतम जाट (सुपुत्र श्री शंकर जी जाट) का मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को जाट समाज द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह श्री वीर तेजाजी फाउंडेशन ट्रस्ट, उदयपुर के तत्वावधान में श्री वीर तेजाजी मेला कमेटी, मावली एवं जाट समाज, मावली के संयुक्त आयोजन में संपन्न हुआ।

समारोह वल्लभनगर रोड स्थित श्री वीर तेजाजी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। गौतम जाट की राष्ट्रीय स्तर की इस उपलब्धि को समाज के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उपस्थित वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने उनका साफा पहनाकर, मालाओं से अभिनंदन किया तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। गौतम जाट की इस सफलता को उनके परिवार के साथ-साथ पूरे जाट समाज और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया गया।

कार्यक्रम में श्री वीर तेजाजी मेला कमेटी के अध्यक्ष माधव लाल जाट (गैणा), पूर्व अध्यक्ष मोहन लाल जाट, डॉक्टर रूप लाल जाट, लच्छी राम जाट, भगवान लाल जाट, माधव लाल जाट, राजेश जाट सहित अनेक गणमान्य समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने होनहार छात्र का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय की कड़ी प्रतिस्पर्धा में ऑल इंडिया 1714वीं रैंक प्राप्त करना अत्यंत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा, “गौरव की यह सफलता समाज के अन्य युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है।”

कार्यक्रम के अंत में गौतम जाट एवं उनके पिता श्री शंकर जी जाट ने सम्मान एवं स्नेह के लिए पूरे जाट समाज, श्री वीर तेजाजी मेला कमेटी और श्री वीर तेजाजी फाउंडेशन ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। गौतम जाट की इस उपलब्धि को समारोह में उपस्थित समाजजनों ने शिक्षा के क्षेत्र में नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि बताया।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story