फतहनगर। मावली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढुढीया नान्दोली खुर्द स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में 20 सितंबर 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे सर्व समाज की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले अति महारूद्र यज्ञ की तैयारियों की समीक्षा के साथ आयोजन की कार्य योजना पर चर्चा की जाएगी।

सर्व समाज के सहयोग से आयोजित होने वाले इस अति महारूद्र यज्ञ का आयोजन संतों और विद्वानों के पावन सानिध्य में किया जाएगा। यज्ञ सूरज कुंड धाम के पूज्य महंत श्री श्री 1008 अवधेशानंद जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा।

बैठक में यज्ञ को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा और जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। इसमें मंदिर परिसर और यज्ञ स्थल की व्यापक साफ-सफाई एवं सौंदर्यकरण, श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, साधु-संतों एवं महात्माओं के विश्राम के लिए कुटियाओं का निर्माण तथा मंदिर परिसर के रंग-रोगन और आवश्यक नए अस्थाई निर्माण कार्यों की रूपरेखा शामिल है।

यज्ञ समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों ने मावली क्षेत्र और आसपास के सर्व समाज के लोगों, धर्मप्रेषियों तथा ग्रामीणों से 20 सितंबर को प्रातः 10 बजे महादेव मंदिर परिसर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है। समिति ने बैठक को सफल बनाने के साथ धर्म लाभ उठाने के लिए लोगों से उपस्थित होने की अपील की है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story