पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मावली में एनसीसी यूनिट 2 राज आर एण्ड वी रेजीमेंट एनसीसी, नवानियां के तत्वाधान में एनसीसी 'ए' प्रमाण पत्र परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता 2026 का सफल आयोजन किया गया।

विद्यालय एवं सहभागिता

प्राचार्य घनश्याम मीणा ने बताया कि इस परीक्षा में उदयपुर जिले के छह विद्यालयों ने भाग लिया:

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोविन्दपूरा

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जैवाणा

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मावली जंक्शन

स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, मावली

डीएवी उच्च माध्यमिक विद्यालय दरीबा

स्थानीय विद्यालय

इन विद्यालयों सहित कुल 179 कैडेट्स इस आयोजन में सम्मिलित हुए।

उपस्थित अधिकारी एवं प्रशिक्षक

एनसीसी यूनिट एवं विद्यालयों से निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे:

नायब सूबेदार डी.के. प्रजापति

लांस दफेदार पी.आर.लक्ष्मण

एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर विजय लाल बैरवा

ऋतुराज सिंह

पुष्कर लाल चौधरी

दमयंती राठौर

सीटीओ अर्जुन सिंह राठौड़

संजय चारण

"दो वर्षीय एनसीसी प्रशिक्षण के उपरांत यह परीक्षा आयोजित की जाती है।"

परीक्षा का स्वरूप: लिखित एवं शारीरिक दक्षता

सर्वप्रथम 350 अंक की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें एनसीसी इतिहास, डिजास्टर मैनेजमेंट, नेतृत्व, हथियार प्रशिक्षण, स्वास्थ्य एवं स्वछता, सैन्य इतिहास, सशस्त्र बल, सीमा और तटीय क्षेत्र, संचार, मैप राइडिंग एवं साहसिक कार्य से संबंधित प्रश्न पूछे गए।

तत्पश्चात सभी कैडेट्स का विद्यालय के खेल मैदान में 150 अंक का शारीरिक दक्षता टेस्ट भी लिया गया।

इसमें कैडेट्स द्वारा निम्नलिखित विषयों पर कार्यवाई करवाई गई:

ड्रिल, सामने सैल्यूट, दाएं सैल्यूट, बाएं सैल्यूट

खुली लाइन, निकट लाइन, तेज चाल

हील मार्च, फुल फ्लैट मार्च, समीक्षा क्रम

कैडेट्स रिपोर्टिंग एवं एनसीसी सामान्य प्रश्न

कंपास संबंधित, 0.22 रायफल एवं फायरिंग संबंधित प्रश्न

इस प्रकार एनसीसी ए प्रमाण पत्र परीक्षा 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story