नयागांव ब्लॉक मुख्यालय पर वीबी जी रामजी योजना का शुभारंभ पूर्व विधायक नानालाल आहारी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह के दौरान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन ने की, जबकि मंडल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित रावल, मंडल महामंत्री मुकेश गामोठ, भाजपा नेता कांतिलाल सालवी और सूरजमल डामोर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह के प्रारंभ में विकास अधिकारी चंदूलाल मीणा ने सभी अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं साफा बंधवाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व उपसरपंच नाथूलाल पटेल ने किया, जबकि अंत में मंडल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा ने आभार व्यक्त किया।

वीबी जी रामजी योजना के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। योजना के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में इसके प्रभावी क्रियान्वयन की औपचारिक शुरुआत हुई, जिसे ग्रामीण विकास और जनभागीदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story