नयागांव: पाटिया थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 5 लोगों को किया गिरफ्तार
सुखाबावड़ी के पांच आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत पाबंद कर जमानत पर रिहा किया गया, क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए हुई कार्रवाई।

उपखंड नयागांव के पाटिया थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पाटिया थाना पुलिस ने शांति भंग की आशंका के मद्देनजर कार्रवाई करते हुए पांच जनों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई थानाधिकारी देवी लाल मीणा के निर्देशन में की गई।
सहायक उप निरीक्षक प्रभु लाल ने पुलिस जाब्ते के साथ कार्रवाई करते हुए सुखाबावड़ी निवासी कांतिलाल पुत्र कमजी (46), मुकेश पुत्र कमजी (37), प्रभुलाल पुत्र कमजी (29), सुरेश पुत्र कांतिलाल (24) तथा मेहुल पुत्र कांतिलाल गमेती भील (19) को शांति भंग की आशंका के आधार पर गिरफ्तार किया।
पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126/170 के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें पाबंद किया। इसके बाद सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवादों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
