नयागांव: खडकाया गांव से नाबालिग युवती लापता, पाटिया थाने में मामला दर्ज
खडकाया निवासी शंकर लाल की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत केस दर्ज कर सहायक उपनिरीक्षक वालचंद को जांच सौंपी।

उपखंड नयागांव के पाटिया थाना क्षेत्र के खडकाया गांव से एक नाबालिग युवती के लापता होने का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।
पुलिस के अनुसार खडकाया निवासी शंकर लाल पुत्र बदाजी असारी ने पाटिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पुत्री 30 जून 2026 को बिना बताए घर से कहीं चली गई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों तथा रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश और जानकारी जुटाई, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया।
रिपोर्ट के आधार पर पाटिया थाना पुलिस ने प्रकरण संख्या 111/2026 में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक वालचंद कर रहे हैं। पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
