खेरवाड़ा, उपखंड नयागांव की ग्राम पंचायत सरेरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 240 किसानों को मक्का बीज के उन्नत मिनीकिट निःशुल्क वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नयागांव भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं प्रशासक दुर्गा भगोरा ने की।

कार्यक्रम में किसानों को मक्का की उन्नत खेती से संबंधित तकनीकी जानकारी भी प्रदान की गई। इस दौरान उन्हें सलाह दी गई कि अच्छी वर्षा होने पर ही बुवाई करें तथा रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैविक खाद का उपयोग करें, जिससे मिट्टी की उर्वरता और उत्पादन क्षमता में सुधार हो सके।

इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक राकेश वसुनिया, सीएमएफ संस्था से पंकज डोडियार, उप सरपंच मोहन लाल अहारी, वार्ड पंच बसु भगोरा, मनीष भगोरा, प्रकाश परमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

फोटो, किसानों को कीट वितरण करते हुए।

यह कार्यक्रम किसानों को उन्नत कृषि तकनीक से जोड़ने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में कृषि उत्पादन और जागरूकता दोनों में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story