उपखंड नयागांव की ग्राम पंचायत डबायचा में राजीव गांधी सेवा केंद्र पर उपखंड अधिकारी शिवन्या गुप्ता के निर्देशन में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। शिविर की अध्यक्षता भाजपा उपखंड शिविर प्रभारी ममता मीणा ने की। शिविर में ब्लॉक स्तर के 22 विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं और मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि आवश्यक मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

शिविर में विकास अधिकारी चंदू लाल, शिविर प्रभारी तहसीलदार हिम्मत राम पटेल, प्रशासक, पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्राम विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। राजस्व विभाग में नामांतरण के 6, शुद्धिकरण के 4, बंटवारा, जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र के 5, सीमा ज्ञान, रजिस्ट्री एवं भूमि आवंटन का 1 प्रकरण तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड, पट्टा, भवन निर्माण स्वीकृति और शौचालय गड्ढों की स्वीकृतियों सहित विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

चिकित्सा विभाग की ओर से बीपी एवं शुगर जांच, ओरल, ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर की जांच, बच्चों का टीकाकरण, टीबी जांच सहित कुल 91 सेवाएं प्रदान की गईं। इसके अलावा आयुर्वेद विभाग ने 23 परामर्श सेवाएं दीं तथा होम्योपैथी सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

पशुपालन विभाग ने पशु उपचार एवं मंगला पशु बीमा योजना से संबंधित 29 कार्य संपादित किए। वहीं कृषि से जुड़े किसानों को उन्नत किस्म के मक्का बीज के मिनीकिट भी वितरित किए गए। शिविर में विभिन्न विभागों की सहभागिता के साथ ग्रामीणों को एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं और लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण की दिशा में कार्रवाई की गई।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story