खेरवाड़ा के नयागांव में आंगनवाड़ी कर्मियों ने लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। 1 से 7 जुलाई तक हड़ताल जारी, मांगें नहीं मानी गईं तो महा हड़ताल की चेतावनी।

खेरवाड़ा के नयागांव में अखिल राजस्थान बाल विकास विभाग संयुक्त कर्मचारी संघ (आशा) नयागांव की ओर से राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव के नाम, उपखण्ड अधिकारी नयागांव के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की गई। यूनियन ने स्पष्ट किया कि प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर प्रदेशभर में सभी आंगनवाड़ी कर्मी 1 जुलाई से 7 जुलाई तक हड़ताल पर हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि यदि मांगों का समाधान नहीं किया जाता है तो 7 जुलाई से तालाबंदी और महा हड़ताल की जाएगी। यूनियन ने सरकार के चुनावी घोषणा पत्र में किए गए सम्मानजनक मानदेय, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये, पेंशन की सुविधा, ग्रेच्युटी तथा नियमितीकरण संबंधी वादों को प्रमुख मांगों के रूप में रखा है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में आंगनवाड़ी कर्मियों का 5 माह का मानदेय भुगतान लंबित है। इसके अलावा पोषाहार तथा मोबाइल रिचार्ज के बिलों का भुगतान भी अब तक नहीं किया गया है। यूनियन के अनुसार भुगतान लंबित रहने के कारण कार्यकर्ताओं को मानसिक और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान दुर्गा मीणा, मीणा मीनाक्षी ननोमा, विमला देवी, सुनीता देवी, मेवा, दर्शना, संगीता, वर्षा, गीता, मिनाक्षी, मैना, कनुदेवी, नैना, राधा, विमला, निरुकलपना, अरुणा, शीला, ममता, निता, आशा, सुमित्रा, विशा, उषा, ललीता और कोकिला सहित नयागांव परियोजना की समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। ज्ञापन के माध्यम से यूनियन ने लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग दोहराते हुए चेतावनी दी है कि मांगें स्वीकार नहीं होने पर 7 जुलाई से तालाबंदी और महा हड़ताल की जाएगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story