प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञों का आगमन

विद्यालय के प्राचार्य घनश्याम मीणा ने बताया कि इस परामर्श मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की, जिनमें निम्नलिखित विशेषज्ञ शामिल रहे:

  • अहमदाबाद के जे जी विश्वविद्यालय से थॉमस मथाई
  • इंडस विश्वविद्यालय अहमदाबाद से श्री मनीष वी एवं श्री स्वप्निल कुमार
  • पारुल विश्वविद्यालय वडोदरा से श्रीमती रानू आमेटा
  • पिंपरी विश्वविद्यालय पुणे से श्री सौरभ श्रीवास्तव
  • पद्मपत सिंघानिया विश्वविद्यालय भटेवर से डॉ मुकेश सेन
  • मेवाड़ विश्वविद्यालय चित्तौड़गढ़ से वीरेंद्र सिंह भाटी

कैरियर मार्गदर्शन और जागरूकता

इन विशेषज्ञों ने विद्यालय के कक्षा नवी, दसवीं, ग्यारहवीं व बारहवीं के छात्र-छात्राओं को करियर के प्रति जागरूक किया। मेले के दौरान विभिन्न क्षेत्रों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई:

"नीट और आईआईटी, क्लैट, आईएएस, आरएएस, बीसीए, एमसीए आदि रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जागरूकता एवं रोजगार के विभिन्न आयामों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई जिससे सभी छात्र-छात्राओं को लाभ मिला।"

उपस्थिति एवं आभार

इस अवसर पर कैरियर काउंसलिंग प्रभारी शंभूदयाल मीणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की उपप्राचार्य रंजना चौधरी ने समस्त आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story