मावली। ग्रामीण प्रतिभाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, मावली में सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आज नवोदय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा शनिवार को सलूंबर एवं उदयपुर जिले के कुल 55 परीक्षा केंद्रों पर एक साथ आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

प्रवेश परीक्षा का समय प्रातः 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा संचालन को लेकर प्रशासन द्वारा कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। स्पष्ट किया गया है कि प्रातः 11.30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में सभी केंद्रों पर निगरानी व्यवस्था सख्त रखी गई है, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित यह प्रवेश परीक्षा ग्रामीण और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा अवसर मानी जाती है। सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर शैक्षणिक भविष्य की उम्मीद लेकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे विद्यार्थियों में उत्साह और तनाव दोनों देखने को मिला।

शिक्षा जगत में नवोदय प्रवेश परीक्षा को छात्रों के जीवन की दिशा बदलने वाला पड़ाव माना जाता है। आज होने वाली यह परीक्षा न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा की कसौटी है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखेगी।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story