फतहनगर। ग्राम पंचायत चंगेड़ी की नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती नौसर जाट के पदभार ग्रहण समारोह में फतेहनगर-सनवाड़ नगरपालिका अध्यक्ष ममता चपलोत के पति एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत शामिल हुए। उन्होंने नौसर जाट को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई देते हुए ग्राम पंचायत के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में राजेश चपलोत के साथ नगरपालिका अध्यक्ष ममता चपलोत भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों ने दोनों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान गांव में उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित ग्रामीणों ने भी नवनिर्वाचित सरपंच नौसर जाट को नई पारी की शुरुआत पर बधाई दी।

इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष वरदीशंकर बुनकर भी राजेश चपलोत के साथ उपस्थित रहे। समारोह में सरपंच पति भगवानलाल जाट, निवर्तमान सरपंच पति भगवतीलाल जाट, मोहनलाल लोहार सहित गांव के प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान ग्रामीणों ने नई ग्राम पंचायत से क्षेत्र के विकास, स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की अपेक्षाएं जताईं। नवनिर्वाचित सरपंच नौसर जाट के कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही ग्रामीणों ने पंचायत क्षेत्र में विकास एवं जनहित के कार्यों को गति देने की उम्मीद व्यक्त की।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story