राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण—उदयपुर में आज देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की धूम
राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर उदयपुर में शुक्रवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि से लेकर फतहसागर झील पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कायाकिंग और ड्रैगन बोट्स प्रदर्शन तक शहर में उत्सव का माहौल रहेगा।

उदयपुर (वि.)। राष्ट्र की आत्मा और स्वाभिमान का प्रतीक गीत ‘वन्दे मातरम्’ अपने गौरवशाली 150 वर्ष पूरे कर रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर उदयपुर में शुक्रवार को दिनभर देशभक्ति, स्वदेशी और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों का उद्देश्य राष्ट्रगौरव, जनजागरण और भारतीय संस्कृति के मूल आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।
नोडल अधिकारी एवं पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 8 बजे नगर निगम स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि समारोह से होगी। इसमें प्रशासनिक अधिकारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन और आमजन शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करेंगे। इसके बाद प्रातः 8:30 बजे फतहसागर झील की पाल पर मुख्य आयोजन होगा, जहाँ सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, स्कैटिंग, कायाकिंग और ड्रैगन बोट्स का भव्य प्रदर्शन वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग देगा।
कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने हेतु संभागीय आयुक्त एवं कार्यवाहक जिला कलक्टर प्रज्ञा केवलरमानी ने सभी प्रभारी अधिकारियों को समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति आस्था और एकता के भाव का प्रतीक है।
‘वन्दे मातरम्’ की गूंज के साथ उदयपुर आज राष्ट्रभक्ति के एक नये अध्याय का साक्षी बनेगा, जहाँ नदियों की लहरों, झंडों की लहराहट और जनसमूह की जयघोष से भारत माता के प्रति समर्पण की भावना चरम पर होगी।
- वन्दे मातरम 150 वर्षराष्ट्रगीत उत्सव उदयपुरवन्दे मातरम कार्यक्रमफतहसागर सांस्कृतिक आयोजनशहीद स्मारक उदयपुर श्रद्धांजलिप्रज्ञा केवलरमानी उदयपुरशिखा सक्सेना पर्यटन उपनिदेशकराष्ट्रीय एकता कार्यक्रमउदयपुर देशभक्ति आयोजनVande Mataram 150 years celebrationUdaipur patriotic eventsFatehsagar cultural eventVande Mataram anniversaryUdaipur tribute to martyrsnational unity celebration Rajasthan

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
