उदयपुर देहात जिला कांग्रेस सेवादल की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं राजस्थान कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को लिखित ज्ञापन सौंपकर नेशनल हाईवे-58E पर उदयपुर से ईडर (गुजरात) के बीच खेरियाघाटा और रणघाटी के अधूरे निर्माण कार्य का मामला उठाया। ज्ञापन में बताया गया कि दोनों घाटों पर अधूरे निर्माण के कारण आए दिन लोगों को दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ रहा है और कई लोगों की मौत भी हो रही है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि नेशनल हाईवे-58E का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के बावजूद टोल प्लाजा पर लगातार टोल वसूली जारी है। प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने तथा संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे इस विषय पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलकर चर्चा करेंगे तथा झाड़ोल-150 विधानसभा और लोकसभा स्तर पर इस मुद्दे को उठाएंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में उपप्रधान झाड़ोल एवं देहात जिला कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष मोहब्बत सिंह राणावत, यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष कमलेंद्र खराड़ी, झाड़ोल सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष भगवती लाल पारगी, देहात जिला महासचिव रमेश चंद्र लखुम्बरा, रोशन वडेरा और कमलेश कपाया सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने देहात सेवादल के बैनर तले यह ज्ञापन सौंपकर नेशनल हाईवे-58E से जुड़े लंबित निर्माण कार्य और टोल वसूली के मुद्दे पर कार्रवाई की मांग दोहराई।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story