फतहनगर। तहसील मुख्यालय घासा में आयोजित श्री चामुंडा माता पशु मेले के तहत स्वर्गीय शंभूसिंह झाला स्मृति 32वीं ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ। तहसील कार्यालय परिसर स्थित वॉलीबॉल खेल मैदान पर खेले गए खिताबी मुकाबले में नाथद्वारा की टीम ने सोडावास को हराकर प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। सोडावास की टीम उपविजेता रही।

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान पर पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में नाथद्वारा ने फतह अकादमी को तथा सोडावास ने तूस डांगियान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मावली के निवर्तमान प्रधान नरेंद्र चंडालिया मुख्य अतिथि रहे। रूपलाल डांगी, आजाद सिंह, सह-संयोजक गजेंद्र सिंह झाला, राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह झाला, संयोजक गणपत सिंह सोडावास एवं हिम्मत सिंह राव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता नाथद्वारा की टीम को 5100 रुपये और उपविजेता सोडावास की टीम को 3100 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता सचिव विनोद पुरोहित ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन को निष्पक्ष एवं निर्विवाद रूप से संपन्न कराने में निर्णायकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक एवं प्रारंभिक शिक्षा घासा ब्लॉक के शारीरिक शिक्षक वाकपीठ सचिव गोपाल मेहता मेनारिया, माध्यमिक शिक्षा शारीरिक शिक्षक वाकपीठ घासा ब्लॉक अध्यक्ष दिनपाल सिंह सारंगदेवोत तथा माध्यमिक शिक्षा शारीरिक शिक्षक वाकपीठ राजसमंद जिलाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह झाला ने विशेष सेवाएं देते हुए प्रतियोगिता का सफल संचालन कराया। आयोजन समिति की ओर से तीनों निर्णायकों का सम्मान किया गया।

इस तरह श्री चामुंडा माता पशु मेले के तहत आयोजित 32वीं ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन नाथद्वारा की खिताबी जीत और सोडावास के उपविजेता रहने के साथ हुआ।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story