नाथद्वारा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर नाथद्वारा के सुखाड़िया नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए भक्ति और आस्था का केंद्र बना हुआ है, जहाँ कथा की रसधार से वातावरण धर्ममय हो उठा है। अयोध्या से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री कृष्ण शास्त्री महाराज द्वारा भागवत के विभिन्न प्रसंगों का रोचक वर्णन किया जा रहा है, जिससे उपस्थित श्रोतागण भाव-विभोर होकर कथा का अमृतपान कर रहे हैं। कथा के मुख्य आयोजक नरेश पालीवाल एवं भावेश जोशी ने परंपरा अनुसार कथावाचक श्री कृष्ण शास्त्री महाराज का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। संगीतमय भजनों की प्रस्तुति से कथा पंडाल का माहौल भक्ति से सराबोर है। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में बसंती देवी, खुश कुमारी जोशी, मनीषा बागोरा, नेहा जोशी, काशीका जोशी, मोहनी देवी, उमेश पुरोहित, अशोक बागोरा, शंकरलाल पालीवाल, प्रीति पुरोहित एवं शंकर लाल जोशी उथनोल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भागवत कथा 24 मई तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें धर्मपरायण श्रद्धालु भक्तिरस का आनंद प्राप्त कर रहे हैं। यह आयोजन क्षेत्र में सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार में अपनी महती भूमिका निभा रहा है।

Pratahkal HQ

Pratahkal HQ

Next Story