नगर पालिका क्षेत्र के ब्रह्मपुरी स्थित नृसिंह मन्दिर से नृसिंह जयन्ती के महापर्व पर विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। चौबीसा सदन से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा ब्रह्मपुरी, राम चौक, बापू बाजार, शिवगंज बाजार, गांधीचोक होते हुए पुनः नृसिंह मन्दिर पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।

शोभायात्रा के दौरान भगवान नृसिंह के भजन “सवा रूपया की केसर...” पर महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में सम्मिलित स्त्री-पुरुष पारंपरिक धोती-कुर्ता और केसरीया साड़ी धारण कर शामिल हुए, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।

इस शोभायात्रा में भगवान नृसिंह, प्रह्लाद और भगवान परशुराम की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। चौबीसा समाज के युवाओं द्वारा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर जलपान की व्यवस्था की गई। महिला-पुरुषों का पंक्ति बनाकर एक साथ अनुशासित रूप से चलना नगर में चर्चा का विषय बना रहा।

युवाओं में ठाकुर नृसिंह भगवान का विग्रह थामने को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। शोभायात्रा के समापन पर महा आरती का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता और अनुशासन का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।

Bharat Jaroli, Udaipur

Bharat Jaroli, Udaipur

नाम: भरत कुमार जारोली

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।

Next Story