विद्या निकेतन सनवाड़ में नमामि भारतम् कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
फतहनगर के विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय, सनवाड़ में नमामि भारतम् कार्यक्रम आयोजित हुआ। वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों और उपस्थित जनों ने सामूहिक गायन किया।

तस्वीर में सनवाड़ के विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिथि हाथ जोड़कर खड़े नजर आ रहे हैं। बाएं से दाएं: स्थानीय प्रधानाध्यापक कैलाश आमेटा, विशिष्ट अतिथि दीपक अग्रवाल, मुख्य वक्ता धनपाल सेठ और मुख्य अतिथि राजेन्द्र जी उनिया।
फतहनगर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में शुक्रवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, विक्रम संवत 2083 के अवसर पर विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय, सनवाड़ में नमामि भारतम् कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेन्द्र जी उनिया, अध्यक्ष मांगीलाल, विशिष्ट अतिथि दीपक अग्रवाल तथा मुख्य वक्ता धनपाल सेठ उपस्थित रहे। स्थानीय प्रधानाध्यापक कैलाश आमेटा एवं वरिष्ठ आचार्य शंकर जाट ने अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया।
मुख्य वक्ता धनपाल सेठ ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इसके ऐतिहासिक, राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने वंदे मातरम् से जुड़े गौरवशाली इतिहास एवं राष्ट्रभावना के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्यगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक चेतना की भावना को प्रबल करना रहा।
उक्त जानकारी प्रचार प्रमुख योगेन्द्र सिंह तंवर ने दी।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
