नगर क्षेत्र में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से आसमान में काले घने बादल छाए रहे और नागरिकों को अच्छी बरसात की उम्मीद बनी रही। शाम चार बजे हल्की से मध्यम बारिश शुरू हुई, जिसके बाद सवा चार बजे मेघ गर्जना की कड़कड़ाहट और बिजली की चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली और शाम होते-होते मौसम सुहाना हो गया।

सुबह से ही नगर क्षेत्र में उमस और गर्मी का वातावरण बना हुआ था। काले घने बादलों के कारण दिन में ही नगर क्षेत्र में अंधेरा छा गया। अंधेरा दूर करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने रोड लाइटें जलाकर रोशनी की व्यवस्था की।

मंगलवार को विद्युत आपूर्ति भी कई बार बाधित हुई, जिससे नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, लंबे अंतराल के बाद क्षेत्र में हुई अच्छी बरसात से मक्का, सोयाबीन, मूंगफली आदि की फसलों को राहत मिली है। मुरझाने के कगार पर पहुंच चुकी फसलों को बारिश से जीवनदान मिलने पर धरती पुत्रों के चेहरों पर खुशी और चमक लौट आई।

बारिश के बाद नगर के सबसे बड़े जोशीला तालाब में भी पानी की आवक दर्ज हुई है। लंबे अंतराल के बाद हुई इस बरसात से क्षेत्र में फसलों और जलस्रोतों को राहत मिली है।

Bharat Jaroli, Udaipur

Bharat Jaroli, Udaipur

नाम: भरत कुमार जारोली

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।

Next Story