गच्छाधिपति मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक आचार्य श्री मद्द्‌विजय ऋषभचन्द्र सुरीश्वर मुनि के शिष्य पीयूषचन्द्र विजय मुनि का सोमवार प्रातः खेरोदा नगर में मंगल प्रवेश हुआ। मुनिश्री के पदार्पण के साथ ही पूरा कस्बा भक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। इस अवसर पर श्री संघ खेरोदा के श्रावक-श्राविकाओं एवं ग्रामीणों ने अत्यंत उत्साह के साथ मुनिश्री की भव्य अगवानी की।

नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजों की गूंज और श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा के पश्चात मुनिश्री स्थानक भवन पधारे, जहाँ आयोजित धर्मसभा में मुनिश्री ने प्रवचन दिए और महामंत्र जाप का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर नाथूलाल खेरोदिया परिवार द्वारा सामूहिक नवकारसी का लाभ लिया गया। मुनिश्री के सान्निध्य में रात्रि को भी विशेष प्रवचन आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। संघ के राकेश खेरोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुनिश्री मंगलवार को सायंकाल खेरोदा से विहार कर अडिंदा पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र के लिए प्रस्थान करेंगे।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story