भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल द्वारा, भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली की अनुशंसा पर श्री मुकेश कुमार खटीक को एक बार पुनः भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, उदयपुर देहात का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि वे लगातार चौथी बार इस पद पर मनोनीत हुए हैं।

घोषणा के बाद संगठन में उत्साह की लहर दौड़ गई। मंगलवार रात्रि को जैसे ही उनके पुनः मनोनयन की सूचना सामने आई, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उनके निवास सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने लगे।

पुनः नियुक्ति पर श्री मुकेश कुमार खटीक ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है, वे उस पर पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे अनुसूचित जाति समाज के उत्थान, संगठन विस्तार तथा भाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय श्री खटीक संगठनात्मक मजबूती, युवाओं में लोकप्रियता तथा समाजसेवा एवं वैचारिक कार्यों में सक्रिय भूमिका के लिए पहचाने जाते हैं। वे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाले नेता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं।

भाजपा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संगठन की मजबूती तथा कार्यकर्ताओं के सम्मान को सुदृढ़ करने वाला निर्णय बताया।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story