फतहनगर-सनवाड़ में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर देहात के जिलाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार खटीक के लगातार चौथी बार मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ के निर्देशानुसार तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री निहालचंद मेघवाल द्वारा, भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष श्री पुष्कर तेली की अनुशंसा पर मुकेश कुमार खटीक को चौथी बार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर देहात का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

मुकेश कुमार खटीक के फतहनगर-सनवाड़ आगमन पर भाजपा मंडल फतहनगर-सनवाड़ एवं अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की, पुष्पवर्षा की तथा माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। प्रमुख चौराहों पर जय भाजपा और भारत माता के जयघोष गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मुकेश कुमार खटीक का लगातार चौथी बार जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन उनकी संगठनात्मक क्षमता, कर्मठता, समर्पण तथा कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता का प्रमाण है। उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष व पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, जिला उपाध्यक्ष गणपत सोनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रितु अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुनील डांगी, पूर्व चेयरमैन कल्याण पोखरना, पूर्व मंडल अध्यक्ष मन्ना लाल लावटी, जैनेन्द्र जैन, अशोक सिंह राणावत, प्रकाश मंगल, बद्रीलाल सोनी, अशोक जैन, पूर्व पार्षद भंवर लाल सोनी, मंडल महामंत्री अशोक मोर, महामंत्री रोशन खटीक, रामेश्वर लाल सोनी, पार्षद गजेंद्र सिंह रावल, पार्षद प्रतिनिधि रमेश जी तेली, पार्षद सोहन खटीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, एससी मोर्चा अध्यक्ष पूरण जीनगर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लौहार, महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा देवड़ा, आशा यादव, वरिष्ठ नेता रमेश वैष्णव, मोहन सुथार, ओमप्रकाश टेलर, भगवत सिंह गौड़, करण सिंह, रमेश चंद्र पालीवाल, रोशन लाल सोनी, सुरेश सोलंकी, भगवान माली, लेमन जैन, राजेंद्र अग्रवाल, रामचंद्र मेलाणा, चंचल स्वर्णकार, सम्पत बाफना, विरेन्द्र सिंह खनुजा, वरिष्ठ जगदीश जीनगर, महावीर अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश जैन, हितेश अग्रवाल, जगदीश पुरोहित, संजय विसलोत, भावेश जैन, भाविन जैन, सुनील कोठारी, गजेन्द्र पालीवाल, चेतन सेन, गजेन्द्र सिंह राजावत, वरिष्ठ जगदीश पहाड़िया, रमेश जैन, पार्षद प्रतिनिधि भेरुलाल बेरवा, प्रकाश देवड़ा, विनोद चावड़ा, महामंत्री दीपक यादव, पारस तातेड़, चिराग चंडालिया, जगदीश तेली, पूर्व उपाध्यक्ष मदन तेली, ओबीसी मोर्चा महामंत्री अशोक तेली, छगन खटीक, उमेश आचार्य, दीपक अग्रवाल, श्रैयांश पोखरना, गोपाल दाधिच, पंकज सेन, गोपाल प्रजापत, शेखर आचार्य, जगदीश खटीक, राजेश खटीक, एससी मोर्चा उपाध्यक्ष पराग रजक, उपाध्यक्ष छोटू यादव, एससी मोर्चा कोषाध्यक्ष रत्नेश बुनकर, देवनारायण खटीक, मुकेश प्रजापत, बनवारी लाल तम्बोली, भवानी सिंह चौहान, राजेश टेलर, संजय जीनगर, देवनारायण पहाड़ियां, एडवोकेट पवन सालवी, रमेश खटीक धुणी, मीडिया प्रभारी अंकित खटीक, गोर्वधन प्रजापत, अनिल खटीक, नरेश आचार्य, दिनेश पहाड़ियां, मनोज खटीक, मुकेश पहाड़ियां, भरत पहाड़िया, साहिल खटीक, गौरव जीनगर, सुनिल जाट, पीरु रैगर, कान्हा गाडरी, लक्ष्मण सिंह सिसोदिया, प्रिंस खटीक, चिराग तेली, दिव्यांशु, युवराज जीनगर, पिंटू खटीक, सिंटु खटीक, मोहित शर्मा, आयुष सोनी, रोहित प्रजापत, आवेश जटिया, अरविंद राणावत, सुरज पाराशर, गोविंद जटिया, मदन जटिया, मदन गुर्जर, हरिशंकर बेरवा, दीपक जटिया, विशाल जाट, बबलू चौहान, राहुल जाट, राहुल जटिया, विपिन मेघवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुकेश कुमार खटीक के चौथी बार जिलाध्यक्ष बनने पर आयोजित यह स्वागत समारोह संगठन में उनकी मजबूत पकड़, कार्यकर्ताओं के विश्वास और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की सक्रिय संगठनात्मक शक्ति का महत्वपूर्ण प्रदर्शन माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story