बडीयार रोड स्थित गरियावास इलाके में डम्पर की चपेट में आने से एक बंदर की मृत्यु हो गई। घटना के बाद ग्रामवासियों ने मानवता और धार्मिक आस्था का परिचय देते हुए बंदर के शव का पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया।

ग्रामवासियों के सहयोग से दिवंगत बंदर की शवयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने बताया कि सनातन धर्म में बंदर को हनुमान जी का रूप माना गया है। इसी आस्था के चलते दिवंगत बंदर के पार्थिव शरीर पर एकरंगा और रामनामी चादर अर्पित की गई तथा पुष्पांजलि देकर चरागाह भूमि पर श्रद्धापूर्वक अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार के अवसर पर मृत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में नंददास वैष्णव, दिनेश गुर्जर, भरत सिंह राव, योगेश गाडरी, हीरा लाल लोहार, राजेंद्र लोहार, लोकेश लोहार, किशन गाडरी, बाबू लाल गुर्जर सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे। बंदर की शवयात्रा और अंतिम संस्कार में शामिल लोगों ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार दिवंगत जीव के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

गरियावास इलाके में हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा निभाई गई धार्मिक परंपरा और संवेदनशील पहल चर्चा का विषय बनी रही।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story