मोड़ मेवाड़ा कलाल समाज सेवा संस्थान, डूंगरपुर इकाई खेरवाड़ा के तत्वावधान में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज की महिलाओं की सामाजिक भागीदारी, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, जागरूकता और समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई प्रमुख पन्नालाल कलाल ने की, जबकि मंच संचालन समाज के सचिव अजय बंजारिया ने किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रंजना देवी एवं श्रीमती रेखा देवी उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि जनरल वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश कलाल तथा अति विशिष्ट अतिथि जनरल सभा अध्यक्ष भरत कलाल एवं जनरल उपाध्यक्ष अमित कलाल रहे।

कार्यक्रम में इकाई खेरवाड़ा की वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष दीपिका बंजारिया एवं इंदुबाला महुदरा की भी विशेष उपस्थिति रही। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने महिलाओं को समाज की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने तथा आपसी एकता और सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर इकाई खेरवाड़ा के संरक्षक दिनेश भूधर, सह-संरक्षक मगन लाल कारछा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमचंद अमझेरा, उपाध्यक्ष प्रेमचंद बंजारिया एवं देवीलाल पलसिया, वरिष्ठ सलाहकार मणिलाल एवं किशन लाल, मंत्री यशवंत भूधर तथा मीडिया प्रभारी विपिन सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

सम्मेलन में महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, मातृशक्ति, बहनों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story