मावली। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग एवं बेस्ट फिजिक प्रतियोगिताओं में मावली महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में पदक हासिल किए। सोनल प्रजापत ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि जगदीश तेली एवं भगवती लाल तेली ने बेस्ट फिजिक प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

महिला पावरलिफ्टिंग की 69 किलोग्राम भार श्रेणी में महाविद्यालय की छात्रा सोनल प्रजापत ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके बाद महिला वेटलिफ्टिंग की 69 किलोग्राम भार श्रेणी में भी सोनल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं, बेस्ट फिजिक प्रतियोगिता में महाविद्यालय के खिलाड़ी जगदीश तेली एवं भगवती लाल तेली ने कांस्य पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर महाविद्यालय लौटे खिलाड़ियों का प्रशासन एवं खेल विभाग की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश चंद्र तिवारी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे संस्थान के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित प्रशिक्षण और खेल के प्रति समर्पण के परिणामस्वरूप यह सफलता मिली है।

प्राचार्य ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और संस्थान का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए महाविद्यालय के खेल निदेशक एवं कोच डॉ. नागेंद्र सिंह सोलंकी के कुशल मार्गदर्शन की भी सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. भारती चौहान, डॉ. पीनल जैन, डॉ. नीलम चौधरी, डॉ. नरपत परमार, डॉ. राखी खरवार, जितेंद्र सिंह चुंडावत, वीरेंद्र सिंह शक्तावत सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों एवं प्रबंधन ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की यह उपलब्धि मावली महाविद्यालय के खेल प्रदर्शन को रेखांकित करती है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story