उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (MLSU) परिसर में पर्यावरण संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन के उद्देश्य से विशेष पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व एम.एल.एस.यू. के कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन ग्रीन पीपल सोसायटी (GPS) के तत्वावधान में हुआ।

कार्यक्रम के दौरान परिसर में खेजड़ी एवं रोयड़ा सहित देशी प्रजातियों के पौधे रोपे गए। ये प्रजातियां राजस्थान की जलवायु के लिए उपयुक्त होने के साथ पर्यावरणीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। पहले से जारी पौधारोपण अभियान को आगे बढ़ाते हुए इस वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया, ताकि विश्वविद्यालय परिसर को हरित-आभा से सुसज्जित किया जा सके।

पौधारोपण अभियान में एम.एल.एस.यू. के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) वीसी गर्ग, विभिन्न संकायाध्यक्ष, प्राध्यापकगण तथा ग्रीन पीपल सोसायटी के सदस्य श्री शरद श्रीवास्तव, श्री जगमाल सिंह खंगारोत एवं राज्य अधिकारी श्री प्रतीक मुर्वादया उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लिया और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा जी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, "शिक्षण संस्थानों का दायित्व केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। इस प्रकार के अभियान विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करते हैं।"

ग्रीन पीपल सोसायटी के पदाधिकारियों ने संस्थान को तकनीकी परामर्श, वैज्ञानिक पौधरोपण विधि एवं आवश्यक लॉजिस्टिक सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे संयुक्त कार्यक्रम आयोजित कर परिसर को एक समृद्ध और प्रेरणादायी हरित कैंपस के रूप में विकसित करने की बात कही गई। इस संयुक्त पहल से एमएलएसयू परिसर में पर्यावरण संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन के प्रयासों को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story