एमएलएसयू उदयपुर की पुरुष कराटे टीम ने जीता कांस्य पदक, नेशनल के लिए किया क्वालीफाई
भोपाल में आयोजित दक्षिण पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयी कराटे प्रतियोगिता में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की टीम ने कुमाते स्पर्धा में पदक जीतकर असम में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में जगह बनाई।

दक्षिण पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयी कराटे (पुरूष) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 19 से 21 मार्च तक सेज यूनिवर्सिटी, भोपाल में किया गया। इस गौरवपूर्ण प्रतियोगिता में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कराटे (पुरूष) टीम ने कुमाते में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम ने कांस्य पदक जीता।
प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान
विश्वविद्यालय क्रीड़ा मण्डल के सचिव डॉ. भीमराज पटेल ने बताया कि "मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कराटे (पुरूष) टीम के कुमाते खिलाड़ीयों करण मेनारिया, लोकेन्द्र सिंह, पुनित मेनारिया, श्रवण कुमार, साहिल कुमार ने कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।"
अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालिफाई
क्षेत्रीय स्तर पर इस शानदार जीत के साथ ही कुमाते टीम ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी कराटे (पुरूष) प्रतियोगिता 2025-26 के लिए क्वालिफाई किया। इस आगामी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी, डिब्रूगढ़ (असम) में किया जायेगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
