थाणा स्कूल में मिट्टी के गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
नयागांव के थाणा स्थित आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों ने मिट्टी के ईको-फ्रेंडली गणेश जी बनाए। शुक्रवार को जयकारों के बीच प्रतिमाओं का विद्यालय परिसर में गमलों में विसर्जन कर जल संरक्षण का संदेश दिया।

तस्वीर में आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, थाणा के प्रांगण में हाथों में ईको-फ्रेंडली मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं लिए खड़े छात्र-छात्राएं नजर आ रहे हैं।
नयागांव उपखंड क्षेत्र के आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय थाणा में गणपति उत्सव के तहत विद्यार्थियों ने मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने विद्यालय में प्रभारी साक्षी बारोट एवं हिना शेख के मार्गदर्शन में पूर्ण रूप से ईको-फ्रेंडली मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमाएं तैयार की थीं।
शुक्रवार को इन निर्मित प्रतिमाओं का ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयकारों और धार्मिक उत्साह के साथ विसर्जन किया गया। पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए सभी प्रतिमाओं का विसर्जन जलाशय में करने के बजाय विद्यालय परिसर में ही गमलों में किया गया। इस पहल के माध्यम से जल संरक्षण और प्रकृति बचाओ का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम सहायक निदेशक ईश्वर लाल पटेल एवं प्रधानाचार्य खेमराज प्रजापत के आतिथ्य में आयोजित किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन उमेद सिंह चौहान ने किया।
इस अवसर पर शिवेंद्र सुथार, फटे सिंह गरासिया, दिनेश सुथार, राहुल मेघवाल, उमेद सिंह चौहान, कृष्ण कांत पटेल, ज्ञान चंद अहारी, अमर सिंह, रमण लाल कलाल, विजय सालवी, कविता सुथार, रेखा पटेल, दिव्या गोस्वामी, विशाखा पटेल, साक्षी बारोट, स्वाती पटेल, हिना शेख, सिद्दिका पटेल, भूमिका पटेल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं का विद्यालय परिसर में विसर्जन कर विद्यार्थियों ने धार्मिक आयोजन के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
