निकटवर्ती पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मासिंगपुरा में शनिवार से 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डालचंद रावत की अध्यक्षता में किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षिक, रचनात्मक एवं शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करना है।

शिविर प्रभारी रामेश्वर लाल मीणा ने बताया कि शिविर के दौरान विद्यार्थियों की अभिरुचियों को विकसित करने तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। गतिविधियों के संचालन एवं समन्वय के लिए तीन बाहरी व्यक्तियों चुन्नीलाल मीणा, राधेश्याम मेघवाल और कमलेश मेनारिया को प्रभारी नियुक्त किया गया है। तीनों प्रभारी प्रतिदिन उपस्थित रहकर सभी गतिविधियों का संचालन एवं संपादन करेंगे।

शिविर के प्रथम दिवस कक्षा 6 से 8 तक के कुल 22 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे और उन्होंने शिविर के सफल संचालन के लिए अपने सुझाव एवं सहयोग प्रदान किए।

विद्यालय में प्रारंभ हुआ यह 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने, उनकी रचनात्मक क्षमता विकसित करने तथा शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story