23 अगस्त को उदयपुर में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह 2026, मेवाड़-वागड़ महासभा ने मांगे आवेदन
23 अगस्त 2026 को उदयपुर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए मेवाड़-वागड़ महासभा ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। जानिए पात्रता, अंतिम तिथि और आवश्यक दस्तावेज।

श्री मेवाड़ वागड़ प्रान्तीय भारतवर्षीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा महासभा द्वारा आगामी 23 अगस्त 2026 (रविवार) को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन महासभा छात्रावास भवन, उदयपुर में प्रातः 10 बजे किया जाएगा। समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।
महासभा के अध्यक्ष लक्ष्मीलाल बोहरा एवं महामंत्री कचरु लाल जैन ने समाज के सभी पदाधिकारियों और समाजजनों से अधिकाधिक योग्य विद्यार्थियों तक इस सूचना को पहुंचाने तथा उनके आवेदन निर्धारित समय पर भिजवाने का आग्रह किया है।
महासभा द्वारा जारी सूचना के अनुसार सत्र 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 में सीबीएसई और आरबीएसई की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सम्मान के लिए पात्र होंगे। इसके साथ ही स्नातक एवं स्नातकोत्तर में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
आवेदन के साथ अंकतालिका की प्रति, फोटो, मोबाइल नंबर एवं निवास का पता संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
महासभा ने समाज के सभी पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर प्रतिभा सम्मान समारोह का लाभ उठाने की अपील की है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
