उदयपुर(वि.)। मेवाड़ टूरिज्म कप का आगाज गुरूवार से होगा। झीलों की नगरी में पर्यटन और खेल के अनूठे संगम के साथ इस प्रतियोगिता के सभी मैच फील्ड क्लब पर आयोजित होगें। टूर्नामेंट का समापन 5 अप्रैल को होगा। खेल प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण यह है कि आयोजन पूरी तरह से डे-नाइट होगा।

आईपीएल की तर्ज पर टी-20 का रोमांच

यह प्रतियोगिता आईपीएल की तर्ज पर टी-20 फॉर्मेट में आयोजित होगी, जिसमें पर्यटन एवं होटल उद्योग से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। मैदान की दूधिया रोशनी में चौकों और छक्कों की बरसात के बीच होटल उद्योग के दिग्गज खिलाड़ी अपना कौशल दिखाएंगे।

दिग्गज होटल समूहों और अन्य टीमों की भागीदारी

इस टूर्नामेंट में 10 प्रमुख होटल टीमें एवं 4 अन्य टीमें हिस्सा लेंगी। भाग लेने वाले प्रमुख होटल समूहों में ताज, ओबेरॉय, औरिका, रैडिसन, आईटीसी, फेयरमोंट, पैरालेल, लेकएंड, ट्राइडेंट और लीला शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एमटीसी, आरटीसी एवं इवेंट्स की टीमें भी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जिससे मुकाबला और भी कड़ा होने की उम्मीद है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story