उदयपुर में मेवाड़ा रॉयल्स ने एमकेपीएल-8 ट्रॉफी पर किया कब्जा
उदयपुर में मेवाड़ा रॉयल्स ने रोमांचक फाइनल में मेवाड़ा ब्लास्टर्स को 3 विकेट से हराकर एमकेपीएल-8 ट्रॉफी पर कब्जा किया। सतीश मेवाड़ा की नाबाद 79 रनों की पारी और मुदित मालवीया, विवेक चौधरी, गौरव चौधरी की शानदार प्रदर्शन ने मुकाबला यादगार बना दिया।

उदयपुर। चौधरी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा एमबी ग्राउंड में आयोजित एमकेपीएल-8 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। इस निर्णायक मुकाबले में मेवाड़ा रॉयल्स ने मेवाड़ा ब्लास्टर्स को 3 विकेट से हराकर रू्यक्करु-8 की ट्रॉफी पर कब्जा किया।
फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेवाड़ा ब्लास्टर्स की टीम ने 20 ओवर में मुदित मालवीया के 69 और शुभम चौधरी के 44 रनों की शानदार पारियों के दम पर 153 रन बनाए। मेवाड़ा रॉयल्स की ओर से सोहन और विवेक ने समान रूप से 2-2 विकेट लेकर टीम को संभाला।
जवाब में मेवाड़ा रॉयल्स की टीम ने सतीश मेवाड़ा के नाबाद 79 रनों की आक्रामक पारी की मदद से 7 विकेट पर ही निर्धारित लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। ब्लास्टर्स की ओर से विनीत कलाल ने 3 और दिनेश मेवाड़ा ने 2 विकेट लिए।
समापन समारोह में पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, निगम के गैराज समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोहर चौधरी, डॉ. देवीलाल चौधरी, यशवंत, पन्नालाल और निर्मल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता के बेस्ट बैट्समैन का खिताब मुदित मालवीया को, बेस्ट बॉलर का पुरस्कार विवेक चौधरी को, बेस्ट फील्डर का सम्मान गौरव चौधरी को और मैन ऑफ दी सीरीज का खिताब सतीश मेवाड़ा को दिया गया।
एमकेपीएल-8 का यह फाइनल न केवल स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार रहा, बल्कि उदयपुर में खेल और प्रतियोगिता की भावना को भी नया उत्साह प्रदान करने वाला साबित हुआ।
- उदयपुर मेवाड़ा रॉयल्स एमकेपीएल-8 ट्रॉफीमेवाड़ा ब्लास्टर्स बनाम मेवाड़ा रॉयल्स फाइनलसतीश मेवाड़ा नाबाद 79 रनमुदित मालवीया बेस्ट बैट्समैनविवेक चौधरी बेस्ट बॉलरगौरव चौधरी बेस्ट फील्डरएमकेपीएल-8 क्रिकेट मैच उदयपुरउदयपुर क्रिकेट टूर्नामेंट 2025चौधरी स्पोर्ट्स क्लब उदयपुरएमबी ग्राउंड क्रिकेट फाइनलमेवाड़ा रॉयल्स 2025 जीतउदयपुर क्रिकेट पुरस्कार समारोहक्रिकेट फाइनल रिपोर्ट उदयपुरमेवाड़ा ब्लास्टर्स प्रदर्शनएमकेपीएल-8 विजेता मेवाड़ा रॉयल्स

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
