मावली: मेवाड़ क्षत्रिय महासभा की नई कार्यकारिणी घोषित, इन्हें मिली जिम्मेदारी
अध्यक्ष भोम सिंह चुंडावत ने बालू सिंह कानावत की अनुशंसा पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की, जिसमें संरक्षक मंडल और संगठन मंत्रियों के नाम शामिल हैं।

मावली में आज मेवाड़ क्षत्रिय महासभा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह घोषणा मावली के अध्यक्ष भोम सिंह चुंडावत द्वारा मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष बालू सिंह कानावत की अनुशंसा पर की गई है। नवगठित टीम में विभिन्न क्षेत्रों से अनुभवी एवं सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यकारिणी का विस्तृत विवरण
महासभा की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर भंवर सिंह झाला (बोयणा), कैलाश सिंह चौहान (थामला), मोती सिंह झाला (मावली), कुबेर सिंह राठौड़ (आमली) एवं गोवर्धन सिंह राणावत (भोजलाई) को नियुक्त किया गया है। महामंत्री के रूप में किशोर सिंह चुंडावत (साकरिया खेड़ी) को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर जीवन सिंह चौहान (माण्डखंड) को मनोनीत किया गया है। संयुक्त मंत्री के रूप में लालनाथ चौहान (टिलोरा) एवं सुल्तान सिंह चौहान (बांसलिया) को शामिल किया गया है।
संगठन मंत्री के पद पर राजेंद्र सिंह राणावत (पिपलिया), भेरू सिंह कीतावत (जावड), मानसिंह डुलावत (माल का खेड़ा), फतेह सिंह चौहान (पिपरोली) एवं राम सिंह चुंडावत (खेड़ी) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रवक्ता के रूप में विक्रम नाथ चौहान (फलीचड़ा) तथा कार्यालय मंत्री के रूप में गोविंद सिंह बाघेला (वाजमिया) को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही महासभा के संरक्षक मंडल में भगवत सिंह राठौड़ (सनवाड़), किशोर सिंह झाला (बोयणा), मदन सिंह चुंडावत (देवाली) एवं गमेर सिंह सुवावत (सुखवाड़ा) को शामिल किया गया है।
संगठन की मजबूती पर जोर
अध्यक्ष भोम सिंह चुण्डावत ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के गठन से क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलगी। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, मावली की नई कार्यकारिणी की घोषणा आज मावली के अध्यक्ष भोम सिंह चुंडावत द्वारा मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष बालू सिंह कानावत की अनुशंसा पर की। नवगठित टीम में विभिन्न क्षेत्रों से अनुभवी एवं सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)
नाम: भूपेश प्रजापत
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)
परिचय
भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।
