मेवाड़ जनशक्ति दल ने जरूरतमंद बच्चों संग बांटी दीपावली की खुशियां, दिए उपहार
संस्थापक नरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को मिठाई और पटाखे बांटे गए, आमजन से भी मदद की अपील की गई।

दीपावली पर जरूरतमंद बच्चों और परिवारों को मिठाई व उपहार बांटते मेवाड़ जनशक्ति दल के सदस्य।
मेवाड़ जनशक्ति दल की ओर से दीपावली के पावन अवसर पर जरूरतमंद एवं वंचित परिवारों के बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा की गईं। संगठन ने बच्चों को मिठाई, उपहार और पटाखे वितरित कर उनके जीवन में दीपावली की खुशियों का रंग भरने का प्रयास किया। उपहार और पटाखे पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी।
मेवाड़ जनशक्ति दल के संस्थापक नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि सामाजिक सरोकारों की भावना को आगे बढ़ाते हुए संगठन की ओर से यह आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य जरूरतमंद एवं वंचित परिवारों के बच्चों को भी दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने का अवसर प्रदान करना था।
इस दौरान दल के कार्यकर्ताओं ने बच्चों से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। मिठाई, उपहार एवं पटाखे मिलने से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मेवाड़ जनशक्ति दल का मानना है कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग तक खुशियां पहुंचें। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और उनके जीवन में खुशियों के रंग भरना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है।
इस अवसर पर दल की ओर से आमजन से भी अपील की गई कि वे त्योहारों के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश फैलाएं।
आयोजन में बाबा टूर एंड ट्रैवल्स से ललित पुरसानी, हनीशा कलाल, दीपेश शर्मा, कल्याणी जैन और राजश्री सिसोदिया उपस्थित थे। मेवाड़ जनशक्ति दल ने सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ जरूरतमंद बच्चों के बीच दीपावली की खुशियां बांटने का संदेश दिया।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
