20 मई 2026 की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मेवाड़ जनशक्ति दल में संगठनात्मक विस्तार को नई दिशा देते हुए कृष्णा कौशिक को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के संस्थापक नरेश कुमार शर्मा एवं सरक्षक कर्तव्य शुक्ला की अनुसंशा पर की गई, जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल पालीवाल ने आधिकारिक स्वीकृति प्रदान करते हुए कौशिक को यह दायित्व सौंपा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल पालीवाल द्वारा की गई इस नियुक्ति के बाद संगठन में नेतृत्व संरचना को और मजबूत किए जाने की प्रक्रिया को गति मिली है। कृष्णा कौशिक अब राजस्थान में मेवाड़ जनशक्ति दल के संगठनात्मक विस्तार और गतिविधियों के संचालन का कार्य देखेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

इस नियुक्ति की जानकारी संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री अतुल शर्मा द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि यह निर्णय संगठन के विस्तार और सक्रियता को बढ़ाने की रणनीति के तहत लिया गया है, जिससे प्रदेश स्तर पर संगठन की पकड़ और प्रभाव को सशक्त किया जा सके।

राजस्थान में नई प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के साथ मेवाड़ जनशक्ति दल ने अपने संगठनात्मक ढांचे को नई ऊर्जा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर संगठन की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story