मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चौखला की मासिक बैठक 8 फरवरी 2026, वार रविवार को श्रीयादे मंदिर परिसर दरौली में आयोजित हुई। मेवाड़ चौखला के महामंत्री डीसी प्रजापत बिठौली ने बताया कि 24 मार्च को आयोजित होने वाले श्रीयादे मेला व पाटोंत्सव कार्यक्रम को लेकर यह विशेष तैयारी बैठक रखी गई।


श्रीयादे मेला व आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा

  • "24 मार्च को श्रीयादे मेला व पाटोंत्सव कार्यक्रम में स्नेहभोज के भामाशाह सोहनलाल प्रजापत बेदला की तरफ से रखा जाएगा।"
  • 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि पर श्रेयश्वर महादेव दरौली में सुबह 10 से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
  • अगली बैठक 1 मार्च 2026, रविवार को आयोजित होगी।

मुख्य अतिथि का सम्मान एवं नई नियुक्तियां

बैठक के मुख्य अतिथि गणेशलाल प्रजापत घासा थे। गणेशलाल प्रजापत को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व ने केंद्रीय बजट 2026 के प्रचार प्रसार और श्रमिक संवाद सम्मेलन को गति देने के लिए सिरोही जिले के जिला प्रभारी नियुक्त करने पर प्रजापत समाज द्वारा स्वागत किया गया।


विकास कार्यों की समीक्षा एवं सामाजिक निर्णय

बैठक में सर्वप्रथम समाज द्वारा पांच चौखला द्वारा आयोजित श्रीयादे जन्मोत्सव कार्यक्रम की समीक्षा की गई। श्रीयादे मंदिर परिसर में हाल ही में हुए निर्माण कार्यों की समाज द्वारा समीक्षा की गई और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न मदों से जो राशि मंदिर परिसर में लगी, उसकी जानकारी दी गई।

"मंदिर के विकास कार्यों को देखते हुए समाज विकास में मंदिर पर जो निर्माण कार्य हुए उसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।"

मंदिर विकास के नए आयाम स्थापित करने पर चौखला अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए संपूर्ण कार्यकारिणी को बधाई प्रेषित की गई। साथ ही, मंदिर परिसर में बनने वाले शौचालय की कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया गया एवं अन्य सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई।


उपस्थिति एवं अध्यक्षता

बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष मांगीलाल प्रजापत इटाली ने की। इस बैठक का स्नेह भोज गुप्त भामाशाह की तरफ से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निम्नलिखित समाज बंधु उपस्थित रहे:

  • अति विशिष्ट अतिथि: वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयलाल प्रजापत खेड़ी
  • विशिष्ट अतिथि: देवीलाल सराय, अम्बालाल नवानीया, शंकरलाल बागथल, शंकरलाल खेड़ी, उदयलाल भटेवर, चुन्नीलाल दीपलाल घासा, रूप लाल ढावा, ग़मेर लाल, रामलाल दरौली, धनजी सराय, रामलाल बागथल, शंकरलाल नवानिया, मांगीलाल, बाबूलाल इटाली, प्रकाश भटेवर, गोवर्धन लाल घासा, पूनमचंद साकरोदा, गहरीलाल नवानीया, लक्ष्मीलाल खेड़ी, भगवान लाल, गणेशलाल, नारायण लाल, शंकर लाल, कैलाश, ओंकारलाल दरौली।

बैठक में सभी समाज बंधु मौजूद थे।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story