फतहनगर। मेवाड़ यादव युवा विकास संस्थान के तत्वावधान में रविवार को सनवाड़ में आयोजित 12वें रक्तदान शिविर में युवाओं का उत्साह देखते ही बना। मानवता की सेवा के पुनीत उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कुल 70 यूनिट रक्तदान किया। आरएनटी मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया। रक्तदान के इस महती आयोजन के साथ ही यादव समाज महापंचायत एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की नवीन कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में मेवाड़ यादव महापंचायत के अध्यक्ष सोहन लाल यादव, महामंत्री कमलेश यादव तथा सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष करण सिंह यादव ने अपनी-अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान अध्यक्ष राजकमल यादव, सचिव रामलाल यादव, कोषाध्यक्ष विनोद यादव सहित पूर्व अध्यक्ष अर्जुन यादव, सतीश यादव, लक्ष्मण यादव, दीपक यादव, अरुण यादव, युवराज यादव, विकास यादव, निर्मल यादव, जितेंद्र यादव, संजय यादव, कपिल यादव, डेविड यादव, पवन यादव, नीलेश यादव एवं शैलेश यादव की सक्रिय भूमिका रही। सभी पदाधिकारियों और युवाओं के समर्पित प्रयासों ने इस दोहरे आयोजन को गरिमापूर्ण और सफल बनाया, जो समाज में सेवा और संगठन का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story