फतहनगर। मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चौखला का शपथग्रहण समारोह एवं भामाशाह सम्मान समारोह रविवार, 5 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे रख्यावल स्थित नवनिर्मित श्रीयादे मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथग्रहण के साथ मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान भी किया जाएगा।

मेवाड़ चौखला के अध्यक्ष गणेशलाल प्रजापत (घासा) ने बताया कि समारोह के दौरान नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने मेवाड़ चौखला के सभी पंच, कार्यकारिणी सदस्यों, युवा साथियों एवं समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

महामंत्री डी.सी. प्रजापत (बिठौली) ने बताया कि नवनिर्मित श्रीयादे मंदिर में माता श्रीयादे की तस्वीर की स्थापना भी की जाएगी। इसके साथ ही मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले भामाशाहों का अभिनंदन किया जाएगा।

समारोह के उपरांत प्रजापत परिवार, नउवा की ओर से स्नेहभोज का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। शपथग्रहण, मंदिर स्थापना और भामाशाह सम्मान के साथ आयोजित यह समारोह समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता का प्रमुख आयोजन रहेगा।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story