मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड़ चौखला का शपथग्रहण एवं भामाशाह सम्मान समारोह रविवार, 5 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे रख्यावल स्थित नवनिर्मित श्री यादे माता मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में नवगठित कार्यकारिणी का शपथग्रहण, श्री यादे माता मंदिर में प्रतिमा (तस्वीर) की स्थापना तथा मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा।

मेवाड़ चौखला के अध्यक्ष गणेशलाल प्रजापत (घासा) ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने मेवाड़ चौखला के सभी पंच, कार्यकारिणी सदस्य, युवा साथियों एवं समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

महामंत्री डी.सी. प्रजापत (बिठौली) ने बताया कि नवनिर्मित श्री यादे माता मंदिर में प्रतिमा (तस्वीर) की स्थापना भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगी। इसके साथ ही मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान कर उनके योगदान का अभिनंदन किया जाएगा।

समारोह के उपरांत समाजजनों के लिए स्नेहभोज का आयोजन प्रजापत परिवार, नउवा की ओर से किया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन बताते हुए अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story