उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर के ऐतिहासिक फील्ड क्लब मैदान पर मेवाड़-वागड़ खेल महोत्सव 2026 का ऐसा रोमांच देखने को मिला, जिसने क्रिकेट प्रेमियों के दिल की धड़कनें बढ़ा दीं। इस महोत्सव के मुख्य मुकाबले में आरएनटी स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब उदयपुर ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर सलूंबर क्रिकेट टीम को एकतरफा मुकाबले में करारी शिकस्त दी। मैच के असली नायक मयंक पूर्बिया रहे, जिन्होंने मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए इस प्रतियोगिता का पहला धमाकेदार शतक जड़ा।

मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, आरएनटी स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सलामी जोड़ी मयंक पूर्बिया और प्रशांत सोनी ने मैदान पर उतरते ही विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाना शुरू कर दिया। मयंक पूर्बिया ने अपनी तूफानी पारी में 7 गगनचुंबी छक्के और 11 शानदार चौके जड़ते हुए मात्र 10 ओवरों के भीतर 100 रनों का जादुई आंकड़ा पार किया। उनके जोड़ीदार प्रशांत सोनी ने भी बखूबी साथ निभाया और 2 छक्के व 6 चौकों की मदद से अर्धशतकीय पारी (50 रन) खेली। इन दोनों की जुगलबंदी ने निर्धारित 10 ओवर में 165 रनों का विशाल और अभेद्य लक्ष्य सलूंबर के सामने रखा।

166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सलूंबर की टीम आरएनटी के गेंदबाजों और कप्तान गुलाब नबी की रणनीतिक फील्डिंग के आगे पूरी तरह बेबस नजर आई। पूरी टीम निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 51 रन ही बना सकी। आरएनटी स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने न केवल बल्ले से बल्कि अपनी चुस्त क्षेत्ररक्षण से भी दर्शकों का मन मोह लिया। टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर ओनर हुकुमचंद गर्ग, मैनेजर दीपक मेघवाल और कोच हेमंत आमेटा (तृतीय) ने पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने कप्तान गुलाम नबी सहित टीम के सभी जांबाज खिलाड़ियों—प्रशांत सोनी, दिलीप यादव, गौरव सिंह राठौड़, मनीष जिनगर, भोम सिंह मीणा, हंसराज मीणा, हेमंत रेगर, मुकेश वेद, मनीष सुंडा, कार्तिक ट्रेलर, मयंक पूर्बिया, तौसीफ रजा, गौरव पंडिया और रवि लोहार को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उत्कृष्ट बल्लेबाजी के लिए अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन ने मयंक पूर्बिया को 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा।

इसी खेल महोत्सव के अन्य मुकाबलों में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दूसरे मैच में आरएनटी रॉयल्स ने पन्नाधाय टीम को हराकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। वहीं, तीसरे मुकाबले में पीडिया सुपर जायंट्स क्रिकेट क्लब उदयपुर ने उदयपुर ग्रामीण को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। उदयपुर ग्रामीण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाए थे, जिसे कप्तान प्रकाश गॉड के नेतृत्व में पीडिया सुपर जायंट्स ने मात्र 6.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस मैच में अरशद को उनके बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मेवाड़-वागड़ खेल महोत्सव के ये मुकाबले स्थानीय प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा मंच साबित हो रहे हैं।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story