फतहनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर पर्यावरण को स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से तहसील मावली के ग्राम पंचायत लदानी तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। ग्राम पंचायत लदानी में मनरेगा के सहयोग एवं जनभागीदारी से आयोजित कार्यक्रम में गांव की लगभग 80 महिलाओं एवं 10 पुरुषों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और प्रधानमंत्री के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। प्रतिभागियों ने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।

इसी क्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त स्टाफ सदस्यों एवं मंजरी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में सतवीर सिंह, प्रकाश गुप्ता, हुसैना बानो, लक्ष्मी पालीवाल, तरुणा गोस्वामी, मुकेश कुमार, पीजेएस के पूरणमल मेघवाल एवं सुरेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही बाबा साहब वेलफेयर एसोसिएशन वासनी कलां के अध्यक्ष मोहनलाल मेघवाल ने भी वृक्षारोपण में योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं वृक्षारोपण के बहुआयामी महत्व पर विस्तार से चर्चा की। सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों में निरंतर सक्रिय रहने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। इन आयोजनों ने ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण के प्रति एक नई चेतना जागृत करने का कार्य किया है।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story