मावली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त, 3 लाख की शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार
मावली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 कार्टून शराब से भरा ट्रक जब्त किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की।

तस्वीर में मावली थाने के पुलिसकर्मी पकड़े गए दोनों आरोपियों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
मावली। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मावली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब से भरा एक ट्रक भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना अधिकारी अशोक कुमार बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उदयपुर रोड स्थित लक्की होटल के पास संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से राजस्थान निर्मित एवं बिक्री के लिए प्रतिबंधित शराब के कुल 19 कार्टून बरामद किए गए।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक चुन्नीलाल पुत्र मांगला, उम्र 39 वर्ष, निवासी फलीचड़ा थाना फतहनगर तथा सहचालक वंशीलाल पुत्र नानालाल खटीक, उम्र 45 वर्ष, निवासी फलीचड़ा थाना फतहनगर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, जब्त शराब में विभिन्न ब्रांड की व्हिस्की, बीयर, वोदका, जिन तथा अन्य प्रकार की शराब शामिल है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
मावली पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। इस कार्रवाई के साथ पुलिस अब अवैध शराब की आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)
नाम: भूपेश प्रजापत
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)
परिचय
भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।
